Breaking News

चार नवंबर को होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार।

चार नवंबर को होगी जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार।

बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला विज्ञान क्लब, बदायूं की ओर से चार नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन के निकट बदायूं में आयोजित होगी। इसमें जनपद के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 3,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 1,000 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के सहयोग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही नवाचार और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

 

Spread the love

Check Also

किसानों के समर्थन में बाजार बंदी की अपील बेअसर, मीना बाजार में सामान्य कारोबार।

व्यापार मंडल के आह्वान के बावजूद दोपहर ढाई बजे तक खुली रहीं अधिकांश दुकानें, पदाधिकारियों …