Breaking News

एक नवंबर को लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों की हुई समीक्षा।

एक नवंबर को लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों की हुई समीक्षा।

बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एक नवंबर 2026 को जनपद में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जनपद न्यायालय, बदायूं में न्यायिक शिविर समिति की अध्यक्ष एवं प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रिन्कू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सदस्य विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह, षष्ठम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ऋषि कुमार, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सागर तायल सहित जनपद न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाया जाएगा। शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पम्पलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे एक नवंबर को आयोजित होने वाले इस बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Spread the love

Check Also

किसानों के समर्थन में बाजार बंदी की अपील बेअसर, मीना बाजार में सामान्य कारोबार।

व्यापार मंडल के आह्वान के बावजूद दोपहर ढाई बजे तक खुली रहीं अधिकांश दुकानें, पदाधिकारियों …