Breaking News

संपत्ति की पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची पर छह नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां।

संपत्ति की पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची पर छह नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां।

बदायूं। जनपद में संपत्तियों की मूल्यांकन दरों की पुनरीक्षित सूची तैयार की जा रही है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन सुरेश चन्द्र मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 एवं तृतीय संशोधन, 2015 के प्रावधानों के तहत 13 अक्टूबर 2025 से प्रभावी मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी प्रभावी होने वाली वार्षिक प्रस्तावित पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची 30 अक्टूबर 2026 से आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सूची अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय, बदायूं के साथ ही जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं उपनिबंधक कार्यालयों में देखी जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित पुनरीक्षित मूल्यांकन दरों में कोई विसंगति दिखाई देती है तो वह अपनी आपत्ति या सुझाव छह नवंबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर शाम पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकता है।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार करना संभव नहीं होगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची को प्रभावी किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

किसानों के समर्थन में बाजार बंदी की अपील बेअसर, मीना बाजार में सामान्य कारोबार।

व्यापार मंडल के आह्वान के बावजूद दोपहर ढाई बजे तक खुली रहीं अधिकांश दुकानें, पदाधिकारियों …