Breaking News

प्रधानी चुनाव रंजिश में गांव में लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत 7 घायल।

प्रधानी चुनाव रंजिश में गांव में लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत 7 घायल।

रिपोर्ट – गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में प्रधानी चुनाव रंजिश को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक घर पर लाठी-डंडा और कुदाल से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों और कुदाल से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सेखुइया गांव की है। वायरल वीडियो में हमले का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस पूरे प्रकरण में उपजिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी राहुल सिंह पर हमले से संबंधित आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय राजनीति भी सक्रिय हो गई है। समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, भीम आर्मी ने भी गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बाइट- विशाल पाण्डेय , ASP

बाइट- राकेश यादव सपा विधायक

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!