Breaking News

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने छह बैटरियां की बरामद।

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने छह बैटरियां की बरामद।

संवाददाता – घूरेलाल कन्नौजिया

चंदौली। थाना इलिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल छह चोरी की बैटरियां बरामद की हैं, जिनमें दो बड़ी और चार छोटी बैटरियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में —

  • अनिकेत उर्फ बंटी पुत्र चन्द्रशेखर,
  • शनि पुत्र डबलू, दोनों निवासी ग्राम बरियारपुर, थाना इलिया, जनपद चंदौली,
  • तथा राजन पुत्र स्व. दुधनाथ निवासी ग्राम चन्दा, थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भिटिया शिव मंदिर, ग्राम घोड़सारी के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बरामद बैटरियों को पुलिस ने सील कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 81/2025, धारा 305(A), 331(4), व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –

  • थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,
  • उपनिरीक्षक उमाकांत यादव,
  • हेड कांस्टेबल ज्ञानेश्वर पांडेय,
  • हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह,
  • कांस्टेबल अजीत कुमार।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!