Breaking News

अलीनगर में फिर हुई चोरी की बारदात, वार्ड नंबर 3 के घर से लाखों के आभूषण पार। 

अलीनगर में फिर हुई चोरी की बारदात, वार्ड नंबर 3 के घर से लाखों के आभूषण पार। 

संवाददाता – घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, मुगलचक में बीती रात एक घर में छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रीना राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात के समय अज्ञात चोर उनके घर की आलमारी का ताला तोड़कर कीमती आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन जागे तो घटना का पता चला।

चोर घर से मंगलसूत्र, झुमका, टप्स, कान की बालियां, स्मार्ट वॉच सहित अन्य जेवरात ले गए। छत पर परिवार का पर्स फेंका मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते ही घर में दाखिल हुए और उसी रास्ते से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अलीनगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का पुलिस पर से भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित …