Breaking News

सहसवान में नाली के विवाद पर जमकर चले लाठी-डंडे, एक ही परिवार के कई लोग घायल।

 

सहसवान में नाली के विवाद पर जमकर चले लाठी-डंडे, एक ही परिवार के कई लोग घायल।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउददीनपुर में बुधवार सुबह नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घायल अर्जुन पुत्र तुलसीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से चाट का ठेला निकालने की तैयारी कर रहा था, तभी मोहल्ले के ही शंकर पुत्र नेकसू, महीपाल, रूप बसंत पुत्रगण शंकर और किशन देवी पुत्री शंकर एकराय होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचीं अर्जुन की मां जीना देवी और बहनें स्वेता व शीतल को भी बुरी तरह पीटा गया। घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बचाया। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!