Breaking News

कासगंज में सफाई कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की धमकी, बोले – योगी जी हमारी सैलरी दिलवाओ।

कासगंज में सफाई कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की धमकी, बोले – योगी जी हमारी सैलरी दिलवाओ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह की धमकी दी। कर्मचारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “योगी जी हमारी सैलरी दिलवाओ” के नारे लगाए और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे दिवाली जैसे त्योहारों पर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। साथ ही, नगर पालिका में कार्यरत 105 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे उनका परिवार भरण-पोषण संकट में है।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी आयुषी हाइजीन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य में लगे थे। शिकायत पत्र के मुताबिक, चेयरमैन के पति राजेन्द्र बोहरे द्वारा 4 अक्टूबर 2025 से बिना पूर्व सूचना दिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य को बंद करा दिया गया, जिससे इन कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया।

वेतन न मिलने और नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। फिलहाल अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत कराया और उनकी शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइट- गौतम कुमार, सफाई कर्मचारी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!