Breaking News

टी-20 विश्व कप जीत पर नन्हे क्रिकेटरों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां।

टी-20 विश्व कप जीत पर नन्हे क्रिकेटरों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता।

चंदौली। भारत की टी-20 विश्व कप में जीत की खुशी में दुल्हीपुर स्थित शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी में नन्हे क्रिकेटरों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया।

इस मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में मुकेश पटेल, विभाष श्रीवास्तव, सत्यम, उमंग, शरद, प्रताप, वीरेंद्र, अर्चित सर्राफ, धोनी, सेराज, महिमा, गाजी अब्बास, आस्कर वली, मोहम्मद हसन, काज़िम, अहमद रजा सहित कई खिलाड़ी और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

एकेडमी के चीफ कोच शौजब हुसैन ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आगामी वनडे विश्व कप में भी इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!