Breaking News

आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने मीरा साहब वली की दरगाह पर मांगी अमन और इंसानियत की दुआ।

आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने मीरा साहब वली की दरगाह पर मांगी अमन और इंसानियत की दुआ।

सहसवान (बदायूं)। उर्स के पवित्र मौके पर शनिवार को आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने सहसवान स्थित प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत सैयद इब्राहिम रहमतुल्लाह अलेह उर्फ मीरा साहब वली की दरगाह पर पहुंचकर देश और दुनिया में अमन, चैन और भाईचारे की विशेष दुआ मांगी।

दरगाह पर पहुंचने पर दरगाह सचिव इशरत कादरी ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद अकीदतमंदों ने “यारब्ब अमन सलामती अता फरमा” की सदाएं बुलंद कीं। वातावरण सूफ़ी रंग में सराबोर हो उठा।

इशरत कादरी ने इस अवसर पर कहा कि “हज़रत मीरा साहब वली की दरगाह हमेशा से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम देती आई है। यहां न कोई छोटा-बड़ा है, न कोई मज़हबी फ़र्क़। हर आने वाला दरगाह से सुकून, रहमत और बराबरी का संदेश लेकर लौटता है।” उन्होंने कहा कि सूफ़ी परंपरा समाज में सौहार्द की वह रौशनी है जो कभी मंद नहीं पड़ती।

दरगाह के सचिव इशरत कादरी वर्षों से इस पवित्र स्थल की सेवा में समर्पित हैं। वे न सिर्फ दरगाह की साफ-सुथरी व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध हैं बल्कि मेहमाननवाज़ी और सज्दानशीनों के प्रति सम्मान के लिए भी जाने जाते हैं। स्थानीय ज़ायरीन उनकी निष्ठा और सेवाभाव की विशेष सराहना करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों और मुरीदीन ने आपसी एकता, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द को मज़बूत करने का संकल्प लिया। आर.टी.एम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज के समय में सूफ़ी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम हैं, जिन्हें घर-घर तक पहुंचाना ज़रूरी है।

इस मौके पर काशिफ अली खान, कमर जमशेद, अबीर खान, शब्बू खान, मुजम्मिल, अहमद (दरगाह खजांची), मुश्ताक अली (नायब सेक्रेटरी), मोहल्ला खलीफान के दरगाह खुद्दाम, अरशद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने हज़रत मीरा साहब वली के मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगीं और मुल्क में अमन-ओ-अमान की फरियाद की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!