Breaking News

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। समाजवादी विचारधारा के महान प्रवर्तक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को जनपद के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। सभा के दौरान आयोजित संगोष्ठी में डॉ. लोहिया के जीवन, व्यक्तित्व और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि “डॉ. लोहिया ने मात्र तीन माह में जर्मन भाषा पर अपनी पकड़ बना ली थी, जिससे उनके प्रोफेसर तक चकित रह गए। उन्होंने मात्र दो वर्षों में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर ली और फिर आरामदायक जीवन के बजाय स्वतंत्रता संग्राम के लिए खुद को समर्पित कर दिया।”

पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि “स्वतंत्रता आंदोलन और आज़ादी के बाद के दौर में डॉ. लोहिया जैसे नेताओं ने राजनीति की दिशा बदल दी।”

वहीं पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि “डॉ. लोहिया विश्व नागरिकता में विश्वास रखते थे और जनता को लोकतंत्र का निर्णायक मानते थे। वे कहते थे कि उन पर केवल ढाई लोगों का प्रभाव रहा — मार्क्स, गांधी और आधा नेहरू।”

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सय्यद रिजवान अहमद, नगर अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, विकास चंद्र, जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, अजफर अली खान, ओंकार सिंह, अवधेश कुमार पाल, सत्येंद्र यादव, जितेंद्र प्रसाद प्रधान, लखन प्रताप सिंह, सूरजपाल यादव, श्याम लाल यादव, राधेश्याम यादव एवं शाहनवाज सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!