Breaking News

उन्नाव पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियों को दबोचा।

उन्नाव पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के चार आरोपियों को दबोचा।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। जनपद उन्नाव में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी नन्हा देवी पत्नी लाला उर्फ नरेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कमलेश, बालेश्वरी, नीलम और गंगाराम ने उसके पति के साथ विवाद के दौरान मारपीट की थी। घायल अवस्था में पति को जब सीएचसी बिछिया ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा संख्या 620/2025 धारा 3(5), 103(1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना अचलगंज पुलिस ने 07 नवम्बर 2025 को चारों आरोपियों को देशी शराब ठेका जमुका से बड़ौरा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक की रस्सी और दो बांस के डंडे बरामद किए। बरामदगी और सबूतों के आधार पर मुकदमे में अब धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • कमलेश पुत्र गंगाराम (31 वर्ष)
  • बालेश्वरी पत्नी गंगाराम (40 वर्ष)
  • नीलम पत्नी कमलेश (28 वर्ष)
  • गंगाराम पुत्र बद्री (60 वर्ष)
    (सभी निवासी ग्राम बड़ौरा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव)

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • थानाध्यक्ष राजेश पाठक
  • निरीक्षक इरशाद त्यागी
  • उपनिरीक्षक ऋषि कपूर
  • कांस्टेबल अमरजीत, प्रवीण चौरसिया, ओमनारायण, वीरेन्द्र
  • महिला कांस्टेबल स्नेहलता

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!