Breaking News

सहसवान में पदभार संभालते ही एक्शन में आए नए सहायक अभियंता, लाइनमैनों को दिए सुरक्षा व बेहतर आपूर्ति के टिप्स।

सहसवान में पदभार संभालते ही एक्शन में आए नए सहायक अभियंता, लाइनमैनों को दिए सुरक्षा व बेहतर आपूर्ति के टिप्स।

सहसवान (बदायूं)। बिजली विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंता जयप्रकाश ने सहसवान उपखंड का कार्यभार ग्रहण करते ही विद्युत व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने अवर अभियंता (जेई) हरिशंकर की मौजूदगी में विद्युत लाइनमैनों और विभागीय कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक के दौरान सहायक अभियंता ने मैदानी स्टाफ को सुरक्षा और उपभोक्ता संतुष्टि को लेकर कई आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कोई भी लाइनमैन बिना सुरक्षा किट (विद्युत रोधी उपकरण) पहने बिजली के खंभों, अंडरग्राउंड लाइनों या ट्रांसफार्मर पर काम नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत लाइनों पर किसी भी तरह के कार्य या मरम्मत के दौरान शटडाउन लेना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे को पूरी तरह टाला जा सके।

बैठक में सहायक अभियंता जयप्रकाश ने शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समस्त लाइनमैनों और स्टाफ को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने की हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी छोटी से छोटी तकनीकी खराबी आने पर उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि जनता को परेशानी न हो।

गौरतलब है कि सहायक अभियंता जयप्रकाश ने इससे पहले बिल्सी नगर और देहात क्षेत्र में तैनाती के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय रहते निस्तारण कराया था। उनकी इसी कार्यशैली को अब सहसवान में भी लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान विद्युत लाइनों के रख-रखाव और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया गया। इस मौके पर लाइनमैन पप्पू यादव, गुड्डू यादव, चंदू, गीतम सिंह सहित विद्युत उपखंड के तमाम कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!