Breaking News

लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर को मिलेगी नई सौगात, बनेगा आधुनिक सामुदायिक विवाह भवन।

लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर को मिलेगी नई सौगात, बनेगा आधुनिक सामुदायिक विवाह भवन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में जल्द ही एक आधुनिक सामुदायिक विवाह भवन (शादी घर) का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यूपीपीसीएल के जेई रविकांत मौर्य द्वारा मंदिर परिसर में नापी एवं प्रारंभिक कार्य कराए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित विवाह भवन में एक मल्टीपरपज हॉल सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे पहले भी श्री लक्षुब्रह्म समिति द्वारा मंदिर परिसर में शादी के लिए कुछ कमरे बनवाए गए थे, जहां नियमित रूप से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।

बताया गया कि जब पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय पहली बार सांसद बने थे, तभी उन्होंने यहां विवाह भवन निर्माण की घोषणा की थी। अब यूपीपीसीएल के माध्यम से इस घोषणा को साकार किया जा रहा है। जेई रविकांत मौर्य ने बताया कि लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शादी घर में मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग टाइल्स सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर श्री लक्षुब्रह्म समिति के संजय कुमार सिंह, शोभनाथ सिंह, गणेश सिंह, छटनकु मिश्रा, दीना नाथ यादव, राजू ओझा एवं प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। समिति के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!