Breaking News

बिल्सी: आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश।

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश।

बिल्सी, (बदायूँ)। सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बिल्सी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बिल्सी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 491/2025 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियुक्त सोहिल सैफी पुत्र खुशी मोहम्मद, निवासी ग्राम रिसौली नबू पट्टी, थाना बिल्सी, उम्र लगभग 20 वर्ष को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को समय 11:40 बजे रिसौली बाजार से अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत में लिया गया।

बताया गया कि अभियुक्त द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति को आरएसएस की वेशभूषा में दर्शाते हुए अंग्रेज के पांव बार-बार छूते हुए दिखाया गया था। इस पोस्ट को लेकर आरएसएस सहित अन्य वर्गों में रोष व्याप्त हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 15 नवंबर 2025 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक बलवीर सिंह, थाना बिल्सी
  • हेड कांस्टेबल 585 ओमप्रकाश, थाना बिल्सी
  • कांस्टेबल 582 देवेंद्र कुमार, थाना बिल्सी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था एवं आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …