Breaking News

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण आग में घर जलकर राख — प्रशासन रहा नदारद।

 

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण आग में घर जलकर राख — प्रशासन रहा नदारद।

सहसवान (बदायूं)। दीपावली के शुभ अवसर पर जहां पूरा देश दीपों की रोशनी में उत्सव मना रहा था, वहीं बदायूं जनपद के तहसील क्षेत्र ग्राम बाजपुर में एक परिवार पर कहर टूट पड़ा। नरेश पुत्र नत्थू कश्यप के घर में दीपावली की रात लगभग रात 8 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घर में रखे ₹65 हजार नगद, एक ट्राली मक्का, पुत्रवधू के 16 जोड़ी कपड़े, तथा पूरे परिवार के कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। परिवार के अनुसार, इस आगजनी में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

नरेश ने बताया कि उनके दो पुत्र दिल्ली में पेंट और ई-रिक्शा का काम करते हैं, जिन्होंने दीपावली के लिए ₹50 हजार घर भेजे थे, जबकि घर में रखे ₹15 हजार नगद भी आग की भेंट चढ़ गए। अब परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा।

सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …