Breaking News

ग्राम क्यावली में तालाब की जमीन पर कब्जे का खेल, कोर्ट में मामला लंबित फिर भी भू-माफिया सक्रिय, प्रशासन मौन।

ग्राम क्यावली में तालाब की जमीन पर कब्जे का खेल, कोर्ट में मामला लंबित फिर भी भू-माफिया सक्रिय, प्रशासन मौन।

सहसवान (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के ग्राम क्यावली में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भू-माफियाओं द्वारा तालाब, खाद के गड्ढे और होलिका दहन स्थल के रूप में दर्ज जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, सिविल जज (जेड) के न्यायालय में वाद संख्या 269/2024 (बृजपाल बनाम गंगाराम) लंबित है। इसके बावजूद गाटा संख्या 201, जो अभिलेखों में तालाब, खाद गड्ढा और होलिका दहन स्थल के रूप में दर्ज है, पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि पूरे गांव के उपयोग में आती है और वर्षों से यहां होलिका दहन, कचरा निस्तारण और जल निकासी का कार्य होता रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि इस तालाब को पाट दिया गया तो पूरे गांव में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। बरसात के समय यही एकमात्र स्थान है जहां गांव का दूषित और वर्षा का पानी एकत्र होता है। इसके अलावा होलिका दहन और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए भी कोई वैकल्पिक स्थान नहीं बचेगा।

गांव के लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि सार्वजनिक भूमि पर हो रहे कब्जे को तत्काल रोका जाए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार तालाब, खाद गड्ढे और होलिका दहन जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।

शिकायती पत्र पर किशन लाल, बृजपाल, महावीर, हरिद्वार, चरण सिंह, थान सिंह सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति उग्र हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!