Breaking News

सूने घर में सेंध, 58 हजार नकद व जेवरात समेट ले गए चोर।

सूने घर में सेंध, 58 हजार नकद व जेवरात समेट ले गए चोर।

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमनपुर में सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और नगदी समेत कीमती सामान समेट ले गए।

बताया जाता है कि गांव निवासी आसमां पत्नी इनकार अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव भवानीपुर में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखा सामान खंगाल डाला।

चोर घर से करीब 58 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब परिवार लौटा तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली सहसवान पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!