Breaking News

कासगंज में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, मौत से पहले वीडियो बना चर्चा में।

परिवारिक तनाव की आशंका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला बना संवेदनशील।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना में 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी सनम के अलावा तीन साल की बेटी और आठ महीने का बेटा है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना से पहले युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी परेशानियों का जिक्र किया है। प्रारंभिक जानकारी में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे युवक मानसिक तनाव में था।

घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल फोन, शराब का एक क्वार्टर, खाली बोतल और नमकीन का पैकेट भी मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!