Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति के तहत गांव हत्सा में महिलाओं को किया गया जागरूक।

मिशन शक्ति के तहत गांव हत्सा में महिलाओं को किया गया जागरूक।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम में गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल कृष्णा, महिला कांस्टेबल इंशिका सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …