Breaking News

सहसवान में दबंगों का दुस्साहस, महिला की दुकान पर किया अवैध कब्जा, जान से मारने की धमकी।

सहसवान में दबंगों का दुस्साहस, महिला की दुकान पर किया अवैध कब्जा, जान से मारने की धमकी।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

सहसवान, बदायूं। जनपद के विकास खंड सहसवान में दबंगों द्वारा सरकारी आवंटन वाली दुकान पर अवैध कब्जा करने और पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मिली जानकारी के अनुसार, हरिजन समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में क्षेत्र में दुकानें निर्मित कराई गई थीं, जिनमें दुकान संख्या-5 वर्ष 1987 में ग्राम परसोना निवासी शिशुपाल पुत्र पीत्तम के नाम पर आवंटित की गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसी आवंटित दुकान पर अब क्षेत्र के कुछ दबंगों ने जबरन अवैध कब्जा कर लिया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि दुकान पर अवैध कब्जा करने के बाद दबंग लोग उन्हें लगातार डरा-धमका रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी बदायूं, सहसवान एसडीएम और थाना पुलिस सहित तहसील समाधान दिवस एवं जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं।

पीड़ित महिला का आरोप है कि तमाम शिकायतों और गुहार के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित महिला लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और अब सबकी निगाहें प्रशासन द्वारा की जाने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …