Breaking News

बिसौली में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ। 

बिसौली में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ। 

आई एम खान 

बिसौली। नगर व क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की।

नगर की कादरी मस्जिद में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष व मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपने बयान में रोजा, नमाज और जकात की फजीलत बताते हुए कहा कि रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा चल रहा है, जिसकी विशेष अहमियत है। इस दौरान एतकाफ की भी बड़ी फजीलत होती है, इसलिए मोमिनों को चाहिए कि वह अपने रब को राजी करने के लिए कलमा-ए-तैयबा और अस्तगफार की कसरत करें तथा ज्यादा से ज्यादा इबादत करें।

नमाज के अंत में मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की, अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ कराई। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों, गरीबों और मिस्कीनों की अधिक से अधिक मदद करने की अपील की।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!