Breaking News

शाहजहांपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती, नेताओं ने किया याद।

सपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती, नेताओं ने किया याद।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती शुक्रवार को बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान एक गोष्ठी का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें शिवदयाल सिंह चौरसिया के सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद हुए सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तनों में कई ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने सत्ता के शिखर पर रहकर नहीं, बल्कि वंचित समाज के बीच रहकर इतिहास की दिशा बदलने का काम किया। शिवदयाल सिंह चौरसिया भी ऐसे ही महान व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन सामाजिक समानता, विधिक न्याय और बहुजन अधिकारों के संघर्ष का जीवंत उदाहरण है।

वहीं पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया केवल एक सफल वकील, सांसद या संवैधानिक संशोधनकर्ता ही नहीं थे, बल्कि वह एक विचार, एक आंदोलन और सामाजिक चेतना के प्रतीक थे।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1903 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद के ग्राम खरिका में हुआ था, जिसे वर्तमान में तेलीबाग के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म एक संपन्न और सामाजिक रूप से जागरूक चौरसिया (पिछड़ा वर्ग) परिवार में हुआ था।

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नेता दोद राम वर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाफिज अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, नाजिम फारुकी, सचिन सक्सेना, असलम खान, शाहरुख खान, देव कुमार भोजवाल, हर्ष, मोहम्मद अजान, सुरजीत यादव, रानू खान, मोहम्मद फिरोज, बकार खान, अख्तर खान, इमरान खान, अनिल कुमार भास्कर, मोहम्मद इकबाल, खिजर महबूब खान, साजिद अली, पप्पू यादव, मोहसिन खान, आरिफ खान, दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!