Breaking News

बीएड प्रशिक्षुओं का शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

बीएड प्रशिक्षुओं का शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। माँ खंडवारी इंटर कॉलेज में बुधवार को बीएड प्रशिक्षुओं के शिक्षण प्रशिक्षण का अंतिम चरण सम्मान समारोह के साथ पूरा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली ही देश की आने वाली पीढ़ियों को मजबूत आधार प्रदान कर सकती है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रशिक्षण के दौरान परिश्रम की आवश्यकता होती है, लेकिन यही प्रशिक्षण भविष्य में शिक्षक को देश के बच्चों का मार्गदर्शन करने के योग्य बनाता है।

समारोह की शुरुआत प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती और मां खंडवारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर तथा धूप-दीप प्रज्ज्वलित करके की। बीएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि, कॉलेज प्राचार्य और शिक्षकों को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित भी किया।

माँ खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रशिक्षण के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत तिवारी, सुनील सिंह, अमरजीत यादव, मुरलीधर तिवारी, बाबूलाल यादव, शालिनी शर्मा, राजेश सिंह, लवकुश पांडेय, रामनारायण सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!