Breaking News

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारूफपुर स्थित आदर्श माँ गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर में किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन एवं टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर (गाजीपुर) के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता जगदीश नारायण राय ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में जगदीश राय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भारतीय संस्कृति और सभ्यता का तेजी से ह्रास हो रहा है। ऐसे समय में गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन और प्रणव पंड्या के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार की परीक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आदर्श माँ गायत्री जूनियर हाईस्कूल की छात्रा सोनी ने जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें जिला स्तर पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में वेदांत पांडेय, अंकिता यादव और सपना यादव को पट्टिका, मेडल, प्रमाण पत्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय, चंद्रिका यादव, लालब्रत यादव, श्रवण कुमार, संजीव त्रिपाठी, शैलेश श्रीवास्तव, अश्वनी पांडेय, रितेश पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!