Breaking News

गैस की कालाबाजारी पर सख्त प्रशासन, एसडीएम ने एजेंसियों और गोदामों का किया औचक निरीक्षण।

गैस की कालाबाजारी पर सख्त प्रशासन, एसडीएम ने एजेंसियों और गोदामों का किया औचक निरीक्षण।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सकलडीहा उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सकलडीहा, धानापुर और चहनियां क्षेत्र के गैस गोदामों पर अचानक पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस सिलेंडर की उपलब्धता और निर्धारित कीमत के बारे में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ओवररेटिंग या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी एजेंसी के खिलाफ अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी गैस की कमी नहीं पाई गई और सभी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए एजेंसी संचालकों को भीड़ प्रबंधन बेहतर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीमों को भी क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद और दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि यदि कहीं निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जाती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!