Breaking News

30 नवम्बर तक मिलेगा गेहूं के बीज पर अनुदान, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील।

30 नवम्बर तक मिलेगा गेहूं के बीज पर अनुदान, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में अनुदानित बीज उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 नवम्बर 2025 के बाद राजकीय गोदामों से बीज पर अनुदान का लाभ नहीं दिया जाएगा, इसलिए किसान समय से बीज प्राप्त कर लें।

जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, राजकीय बीज गोदामों पर गेहूं की किस्में PBW-343, DBW-222, DBW-187, WH-1270 और HD-3298 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिन्हें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक सभी गोदामों से 4024 कुंतल गेहूं, 99.40 कुंतल मटर, 129 कुंतल मसूर, 15 कुंतल सरसों तथा 340 कुंतल मसूर का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा चुका है।

इसके साथ ही किसानों को निःशुल्क मिनीकिट के रूप में 250 पैकेट तोरिया, 1000 पैकेट सरसों, 200 पैकेट मटर और 125 पैकेट चना उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

मसूर के निःशुल्क मिनीकिट में से 2468 पैकेट के सापेक्ष 952 पैकेट किसानों को दिए जा चुके हैं, जबकि 1516 पैकेट अभी उपलब्ध हैं। कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों को मसूर की बोनी करनी है, वह तत्काल बीज गोदाम से निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त कर लें। इसके अलावा भारत सरकार से प्राप्त 200 पैकेट चना भी सभी गोदामों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चकिया स्थित कृभको सेंटर और नवीन मंडी स्थित कृषक सेवा केंद्र (F.S.C.) पर भी गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है, जिसे किसान आवश्यकता अनुसार ले सकते हैं।

कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि गेहूं बुवाई में देरी करने से प्रति हेक्टेयर प्रतिदिन 30–40 किलो उत्पादन घट जाता है। इसलिए किसान समय से बुआई पूरी करें, ताकि पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

अंत में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अनुदान पर बीज केवल 30 नवम्बर तक ही उपलब्ध रहेगा, इसके बाद खरीदे गए बीज पर कोई अनुदान देय नहीं होगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!