Breaking News

भिखारीपुर में धान की क्रॉप कटिंग पूरी, 41.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार का अनुमान।

भिखारीपुर में धान की क्रॉप कटिंग पूरी, 41.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार का अनुमान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। तहसील चंदौली के राजस्व ग्राम भिखारीपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 की धान फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। इस प्रक्रिया को मण्डलीय संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपादित कराया गया।

दिनांक 24 नवंबर 2025 को किए गए इस प्रयोग में दो गाटों पर उपज मापी गई।

गाटा संख्या 64 में प्लॉट उपज 21.047 किलोग्राम रही।

गाटा संख्या 188 में प्लॉट उपज 14.775 किलोग्राम मिली।

उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर 41.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार का आकलन किया गया।

क्रॉप कटिंग के बाद संयुक्त कृषि निदेशक ने नवीन मंडी स्थित कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होने वाले बीजों का वितरण केवल POS मशीन के माध्यम से ही किया जाए, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जनपदीय अपर सांख्यिकी अधिकारी संदीप पटेल, कलेक्ट्रेट एवं कृषि विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी, लेखपाल इंद्र प्रकाश मिश्रा तथा फरीद अंसारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!