Breaking News

शाहजहांपुर: खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में पुलिस जांच तेज।

खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में पुलिस जांच तेज।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष है और उसके गले पर गहरे घाव पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एसपी ने बताया कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!