Breaking News

बेटियों की शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान : मौलाना फैजुल्ला।

बेटियों की शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान : मौलाना फैजुल्ला।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 3, हसरत मोहानी नगर में सोमवार की रात अरबी कोचिंग सेंटर की ओर से ताजीमुल कुरान व जश्ने आमदे रसूल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें बनारस और चंदौली से आए मशहूर मौलाना एवं नातख्वानों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में जामिया फारुकिया, वाराणसी के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद फैजुल्ला ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के उत्थान की कुंजी है। उन्होंने कहा कि “जो माता-पिता अपनी बच्चियों को शिक्षित करते हैं, उन्हें जहन्नुम से निजात मिलती है। पैगंबर साहब ने जीवन के आरंभिक दौर में ही बेटियों को पढ़ाने का संदेश दिया।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चियाँ जब शिक्षित होंगी तभी भविष्य की पीढ़ियाँ शिक्षित होंगी। इस्लाम ने दीन के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा हासिल करने पर भी बल दिया है।

जलसे में कारी शमशाद खान ने नात प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया। इसके बाद साबिर मरकज़ी और शहादत हाशमी ने भी नातिया कलाम पेश किए, जिन पर पूरा मजमा “नारे तकबीर” और “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई और इसकी सदारत मौलाना सगीर अहमद ने की। अरबी कोचिंग सेंटर के बच्चों ने मां-बाप की अहमियत पर लघु प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

हसरत मोहानी नगर निवासी अतहर वारसी ने बच्चों को शिक्षा सामग्री (किट) वितरित की। अंत में कोचिंग सेंटर के प्रबंधक हाफिज अब्दुल रहमान को वार्ड नंबर 3 के सभासद परवेज आलम उर्फ डंपी ने स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जावेद आलम अंसारी, पूर्व सभासद नसीम अंसारी, पप्पू अंसारी, इमरान सिद्दीकी, मोहम्मद सकलेन, फिरोज राइन, सलमान फारुकी, मोहम्मद अहमद, राजा आलमगीर फारूकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!