Breaking News

सहसवान में ‘ब्लैक गन गारमेंट्स’ का सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

सहसवान में आधुनिक फैशन का नया ठिकाना – ‘ब्लैक गन गारमेंट्स’ का हुआ भव्य शुभारंभ। 

सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कहा – स्थानीय व्यवसाय ही मजबूत समाज की नींव।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान नगर में रविवार को फैशन जगत से जुड़ा एक नया अध्याय जुड़ गया। नगर के अकबराबाद इतवार बाजार के समीप स्थित नवनिर्मित ‘ब्लैक गन गारमेंट्स’ का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में नगर के व्यापारिक समुदाय, स्थानीय नागरिकों और युवाओं की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतिष्ठान के स्वामी शानू ने प्रदेश सचिव शाहिद अली खान का फूल-मालाओं और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने “शाहिद अली खान ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहिद अली खान ने कहा कि – “सहसवान का बाजार आज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ब्लैक गन गारमेंट्स जैसे प्रतिष्ठान न केवल नगर की व्यावसायिक पहचान को सशक्त करेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे। समाजवादी पार्टी सदैव छोटे व्यापारियों और युवाओं के साथ खड़ी है। स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन देना ही क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सहसवान के लोगों में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं, और ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठान नगर को नई पहचान देंगे।

समारोह में नगर के काशिफ अली खान, राजू, कमर, गुड्डू, अजीम, जमीर, रागिब, सिबली, शादाब, फहीम, समीर, नदीम, ब्रज मोहन, रिहान और शाज़ खान सहित सैकड़ों व्यापारी, युवा और आम नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान स्वामी शानू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि — “ब्लैक गन गारमेंट्स का उद्देश्य सहसवान और आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर किफायती दामों पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण वस्त्र उपलब्ध कराना है। हम चाहते हैं कि नगर के लोग बड़े शहरों की तरह फैशन और स्टाइल का आनंद यहीं सहसवान में उठा सकें।”

समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतिष्ठान के उद्घाटन से नगर के व्यापारियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …