Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने भेजा जेल।

शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस ने भेजा जेल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जिले की थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 जून 2026 को एक वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी आलोक कश्यप पुत्र सतीराम कश्यप (निवासी: ग्राम बद्रीपुर हदीरा, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर) के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराओं के तहत धारा 87/64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई थी। इसी बीच, 21 जुलाई को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को सुभाषनगर आउटर स्मार्ट रोड तिराहे के पास से शाम करीब 6:05 बजे दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी आलोक कश्यप पुत्र सतीराम कश्यप की उम्र लगभग 22 वर्ष है और वह जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां अंतर्गत ग्राम बद्रीपुर हदीरा का रहने वाला है।

इस पूरी गिरफ्तारी को थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज सिंह और उनकी पूरी पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: जलालाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया बड़ा ऐलान—अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा जलालाबाद।

शाहजहांपुर: जलालाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया बड़ा …

error: Content is protected !!