Breaking News

बिसौली में सपाइयों का फूटा गुस्सा: पेपर लीक और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

बिसौली में सपाइयों का फूटा गुस्सा: पेपर लीक और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली: देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, छात्रों की समस्याओं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर नजर आया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाना पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों और नेताओं के साथ प्रशासन द्वारा किया गया रवैया बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है और इसके बजाय केवल विपक्ष का दमन करने में जुटी हुई है। इस दौरान सपा नेताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी पुरजोर मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, एडवोकेट मोहित शर्मा, सूरज पाल गिहार, पूर्व प्रधान सकलेन खां, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, भूपेंद्र दिवाकर, वीरेश प्रजापति, रामवीर सिंह, जयप्रकाश, चंद्रपाल सिंह, श्योराज सिंह, मो. अनीस फारूकी, ईशपाल सिंह यादव, दीपक भारती, राजेंद्र कुमार और किशनवीर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे।

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस …

error: Content is protected !!