Breaking News

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: 30 जुलाई से लागू होगा रूट डायवर्जन, यहाँ देखें पूरा प्लान।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: 30 जुलाई से लागू होगा रूट डायवर्जन, यहाँ देखें पूरा प्लान।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: आगामी पावन श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए कासगंज यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इस बार कांवड़ यात्रा 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस एक महीने की अवधि में सीमावर्ती जनपदों और विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट से जल भरने पहुँचेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आम जनमानस को किसी प्रकार की यातायात असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने रूटों में व्यापक बदलाव किए हैं।

प्रमुख रूट डायवर्जन व्यवस्था

  • एटा से बदायूँ और बरेली जाने वाले वाहन: यह वाहन सौरभ ढाबा (एटा रोड) से डायवर्ट होकर अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूँ में प्रवेश करेंगे।
  • हाथरस से बदायूँ और बरेली जाने वाले वाहन: नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा (एटा रोड) होते हुए अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा के रास्ते कादरगंज गंगा पुल से होकर गुज़रेंगे।
  • अलीगढ़ से बदायूँ और बरेली जाने वाले वाहन: हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरहा नहर पुल से डायवर्ट होकर सहावर, गंजडुंडवारा के रास्ते कादरगंज गंगा पुल से आगे बढ़ेंगे।
  • कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहन: दुपहिया मोड़ (नगरिया, थाना सोरों) से डायवर्ट होकर कस्बा याकूतगंज, सहावर और अमांपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएँगे।
  • सोरों से बरेली और बदायूँ जाने वाले वाहन: नगरिया पुलिस चौकी से पहले नगरिया तिराहे से सहबाजपुर मार्ग से होते हुए कादरगंज गंगा पुल के ज़रिए बदायूँ में प्रवेश करेंगे।
  • बदायूँ से कादरगंज पुल होकर आने वाले भारी वाहन: तरसी तिराहे से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 7 प्रमुख पार्किंग स्थल

कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के वाहनों की सुगम पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत पूरे क्षेत्र में निम्नलिखित 7 स्थानों को पार्किंग जोन बनाया गया है:

  • पार्किंग 1: लहरा घाट
  • पार्किंग 2: लहरा गाँव
  • पार्किंग 3: कुष्ठ आश्रम
  • पार्किंग 4: घोड़ा मेला ग्राउंड
  • पार्किंग 5: मेला ग्राउंड (सोरों)
  • पार्किंग 6: पॉलीटेक्निक कॉलेज (पुरानी पुलिस लाइन, सोरों)
  • पार्किंग 7: गोला कुआँ के पास

कासगंज ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए केवल निर्धारित डायवर्जन रूट का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण।

शाहजहांपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्रा नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण। मुबारक …