Breaking News

बदायूं: राजकीय महिला महाविद्यालय और एन.एम.एस.एन. दास पी.जी. कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागों के बीच हुआ शैक्षणिक एवं शोध समझौता (MOU)

बदायूं: राजकीय महिला महाविद्यालय और एन.एम.एस.एन. दास पी.जी. कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागों के बीच हुआ शैक्षणिक एवं शोध समझौता (MOU)

बदायूं। उच्च शिक्षा और शोध कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ और एन.एम.एस.एन. दास पी.जी. कॉलेज, बदायूँ के भौतिक विज्ञान विभागों के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य दोनों शिक्षण संस्थानों के बीच शिक्षण, अनुसंधान, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में आपसी सहयोग और संसाधनों के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना है।

इस समझौते के तहत, राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से डॉ. ऋषभ भारद्वाज और दास पी.जी. कॉलेज की तरफ से प्रो. आशीष सक्सेना इस एमओयू के समन्वयक (Coordinator) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना और एन.एम.एस.एन. दास पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रशांत कोहली ने संयुक्त रूप से इस समझौते को अकादमिक और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में एक बेहतरीन कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बृजेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …