Breaking News

बिसौली: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम प्रियंका कुमारी ने रानेट और औरछी चौराहे का किया औचक निरीक्षण।

बिसौली: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम प्रियंका कुमारी ने रानेट और औरछी चौराहे का किया औचक निरीक्षण।

आई एम खान 

बिसौली: आगामी पावन कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका कुमारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और चौराहों का दौरा कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

बुधवार को एसडीएम प्रियंका कुमारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर बिसौली के संवेदनशील और व्यस्त माने जाने वाले रानेट चौराहे तथा औरछी चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले रूट की तमाम व्यवस्थाओं को हर हाल में दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जोर देते हुए कहा कि देवतुल्य कांवड़ यात्रियों को एक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और समन्वय बनाकर तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से मिलकर ठोस रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे।

बरेली: झारखंड से संचालित हो रहे अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एसओजी और सुभाषनगर पुलिस …

error: Content is protected !!