Breaking News

शाहजहांपुर: वृक्षारोपण महाभियान के तहत महका डंपिंग यार्ड और एडीटीसी कांट, अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

शाहजहांपुर: वृक्षारोपण महाभियान के तहत महका डंपिंग यार्ड और एडीटीसी कांट, अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। ‘वृक्षारोपण महाभियान-2026’ के क्रम में शनिवार को जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव ने डंपिंग/डिटेंशन यार्ड में पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, दूसरी ओर एडीटीसी कांट परिसर में आरटीओ बरेली के नेतृत्व में अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

परिवहन विभाग को इस वर्ष कुल 3,800 पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है। इसमें परिवहन कार्यालय की जिम्मेदारी 1,520 पौधे लगाने की है, जबकि परिवहन निगम 2,280 पौधों का रोपण करेगा। जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है ताकि वे भविष्य में फल-फूल सकें। अधिकारियों ने इस अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!