Breaking News

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण।

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण।

आई एम खान 

बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञकुंड में आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

यज्ञ का संचालन मध्य प्रदेश के सतना स्थित संत कुंज आश्रम के विद्वान कथावाचक पंडित राधेश्याम शास्त्री के सान्निध्य में हुआ। आचार्य राम विहारी मिश्रा, ब्रजेश पाठक, अबनेश व्यास एवं आशुतोष पाठक ने मंत्रों के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराए। इस अवसर पर सोई आश्रम से पधारे पूज्य फूल बाबा ने श्रद्धालुओं को सनातन धर्म और सेवा का मार्ग दिखाया। यज्ञ में शंकर यादव-स्वीटी यादव, डॉ. अजय पाल-रेखा सहित कई यजमानों ने सपरिवार भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: कताई मिल विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित; किसानों को मिलेगी राहत।

बहेड़ी: कताई मिल विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित; किसानों …