Breaking News

शाहजहाँपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान में नगर निगम का शानदार प्रदर्शन, निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुए पौधारोपण।

शाहजहाँपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान में नगर निगम का शानदार प्रदर्शन, निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुए पौधारोपण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर ने ‘वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत शहर को हरा-भरा बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को ककरा काकड़ कुंड (पलिया हाईवे) समेत विभिन्न स्थानों पर चलाए गए इस अभियान में न केवल लक्ष्य पूरा किया गया, बल्कि उससे कहीं अधिक पौधे रोपित किए गए।

यह आयोजन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी (आईएएस) और उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य सहित निगम के अधिकारी, पार्षद एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (आईईसी टीम, मिशन सुनहरा कल आदि) के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर निगम को 17,991 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले अब तक कुल 19,060 पौधे रोपे जा चुके हैं। निगम प्रशासन ने ककरा कुंड क्षेत्र में औषधि वाटिका, ऑक्सी वन, मियाँ वाकी और कपि वन जैसी अनूठी थीम पर आधारित वनीकरण किया है। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, आम और जामुन जैसे औषधीय एवं फलदार वृक्षों का विशेष रूप से रोपण किया गया, ताकि जैव विविधता को संरक्षित किया जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!