Breaking News

शाहजहाँपुर: रामगंगा घाट पर एनडीआरएफ का सफल मॉक अभ्यास, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए परखी गई तैयारियाँ।

शाहजहाँपुर: रामगंगा घाट पर एनडीआरएफ का सफल मॉक अभ्यास, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए परखी गई तैयारियाँ।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। जनपद की तहसील कलान के अंतर्गत रामगंगा घाट पर मंगलवार को 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से एक व्यापक मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान जल आपदा से निपटने के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTEx) और फ्लड वाटर रेस्क्यू (FWR) का प्रदर्शन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रशासनिक विभागों के बीच आपसी तालमेल और त्वरित राहत कार्यों की क्षमता का परीक्षण करना था।

एनडीआरएफ की 32 सदस्यीय टीम ने निरीक्षक/जीडी शिवकली धुर्वे के नेतृत्व में इस अभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज और विशेष प्रशिक्षण सत्र के साथ हुई।

अभ्यास के दौरान आपातकालीन सूचना मिलते ही इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) को तुरंत सक्रिय किया गया। घटना स्थल के समीप स्टेजिंग एरिया और इंसिडेंट कमांड पोस्ट बनाकर बचाव अभियान का आगाज किया गया। एनडीआरएफ की विशेष इंफ्लेटेबल रबर बोट (IRB) की मदद से टीम ने बाढ़ के बीच फंसे लोगों तक पहुँचकर कुल चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस अभियान में तीन लोगों को वेट रेस्क्यू तकनीक और एक को ड्राई रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरे मॉक अभ्यास का मुख्य केंद्र ग्राम धेलिया और रामगंगा घाट का क्षेत्र रहा।

मॉक अभ्यास के समापन के बाद आयोजित डिब्रीफिंग सत्र में उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर आपसी समन्वय, आई तकनीकी चुनौतियों और भविष्य की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, आपदा मित्रों, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों सहित कुल 118 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सुजीत निगम, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, ग्राम राजस्व अधिकारी विजय वाजपेई समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …