Breaking News

नीट-2026 में शानदार सफलता: नबील अहमद के घर पहुंचकर शिक्षकों ने दी बधाई, सरकारी एमबीबीएस सीट मिलने पर जताई खुशी।

नीट-2026 में शानदार सफलता: नबील अहमद के घर पहुंचकर शिक्षकों ने दी बधाई, सरकारी एमबीबीएस सीट मिलने पर जताई खुशी।

सहसवान (बदायूं)। नीट-2026 परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरकारी एमबीबीएस सीट हासिल करने वाले मेधावी छात्र नबील अहमद को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में उनके पूर्व शिक्षक शोएब अहमद और शिक्षक अकरम खान विशेष रूप से नबील के आवास पर पहुंचे। शिक्षकों ने नबील को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें इस बड़ी कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षक शोएब अहमद ने गर्व महसूस करते हुए बताया कि नबील उनके शुरुआती दौर के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए अपने विद्यार्थी को कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम पर पहुंचते देखना सबसे गौरवशाली पल होता है। नबील की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस दौरान शिक्षकों ने छात्र के माता-पिता को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चे के मुकाम हासिल करने में परिवार का त्याग और सही मार्गदर्शन सबसे अहम होता है। शिक्षकों ने नबील के पिता और राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद के सरल स्वभाव, ईमानदारी और उच्च संस्कारों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अभिभावकों की प्रेरणा से ही बच्चे जीवन में बड़ी ऊंचाइयां छूते हैं। साथ ही, उन्होंने नबील की माता के ममतामयी सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन की भी खुलकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में दोनों शिक्षकों ने विश्वास जताया कि नबील अहमद भविष्य में एक बेहद कुशल, संवेदनशील और जिम्मेदार डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे। साथ ही वे अपने परिवार, शिक्षकों और पूरे जनपद का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …