Breaking News

शाहजहांपुर: चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: सीओ सिटी ने की शांति समिति की बैठक और निकाला पैदल मार्च।

चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट: सीओ सिटी ने की शांति समिति की बैठक और निकाला पैदल मार्च।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। आगामी चेहल्लुम पर्व और सावन मास की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर देवव्रत बाजपेयी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत अशफाक नगर चौकी पर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों और प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में सदर बाजार थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य पुलिस बल के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने लोगों से सरकार और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया।

बैठक के तुरंत बाद सीओ नगर ने थाना सदर बाजार और थाना कोतवाली के भारी पुलिस बल के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों, प्रमुख मंदिरों तथा शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के तमाम इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र और सहयोगात्मक रवैया रखने, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …