Breaking News

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर।  शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, प्राथमिक शिक्षा और फैमिली आईडी योजना में जनपद को ग्रेड-ए प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त किया गया। प्रभारी मंत्री ने राजस्व वसूली को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कानून व्यवस्था के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए।

बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट के प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

इस अवसर पर जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, पुवायां विधायक चेतराम, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोन कुशवाह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!