Breaking News

शाहजहांपुर: मुमुक्षु महोत्सव में भक्ति और उत्साह का माहौल।

मुमुक्षु महोत्सव में भक्ति और उत्साह का माहौल।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में आयोजित मुमुक्षु महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुपूजन से हुई, जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने पूज्य स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चन किया।

श्रीरामकथा के क्रम में कथाव्यास श्री विजय कौशल जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह तथा भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा मिलन का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के प्रसंगों को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के अंत में पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी सर्वेश्वरानंद तथा स्वामी गंगेश्वरानंद सहित अनेक संत-महात्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …