Breaking News

शाहजहाँपुर: रेलवे के बेदखली नोटिस से मची खलबली, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने झुग्गीवासियों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा।

शाहजहाँपुर: रेलवे के बेदखली नोटिस से मची खलबली, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने झुग्गीवासियों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा।

संवाददाता,‌ मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा शहर के कई मोहल्लों में जारी किए गए अंतिम बेदखली नोटिस के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है। मोहल्ला मेहमानशाह, अब्दुल्लागंज, बंगश, जियाखेल, गर्रा फाटक, मानूजई और यूनुसखेल में रेलवे लाइन के समीप पिछले करीब 25 वर्षों से रह रहे झुग्गी-झोपड़ी निवासियों के सिर से अब छत छिनने का खतरा मंडराने लगा है।

नोटिस मिलने के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां ने प्रभावित बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी व्यथा सुनी और समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

तनवीर खां ने बताया कि झुग्गीवासियों के हितों की रक्षा के लिए सोमवार, 22 जून 2026 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के माध्यम से महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर (GM) तथा मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर, बरेली (DRM) को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के जरिए इन परिवारों के पुनर्वास और मानवीय आधार पर उचित समाधान की मांग की जाएगी ताकि कोई भी परिवार बेघर न हो।

इस मौके पर नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद फैज़ान खान, सचिन वर्मा, अभिषेक सिंह, ललित कुमार, मोहम्मद फरमान, श्लोक मौर्य, पप्पू, जामिन अंसारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!