Breaking News

जलालाबाद: थाना परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच।

जलालाबाद: थाना परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच।

संवाददाता, मुबारक अली 

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना कोतवाली जलालाबाद परिसर में आज एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन समाजसेवी एवं जलालाबाद विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. केपी गुप्ता और उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की निगरानी करना और उन्हें बेहतर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर के दौरान मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और स्टाफ का शुगर परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जरूरतमंदों को उचित परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस शिविर में लगभग 60 से 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और लाभ उठाया।

डॉ. गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे जनसेवा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!