Breaking News

शाहजहाँपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस की बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; 7 मोटरसाइकिलें बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस की बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; 7 मोटरसाइकिलें बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद के थाना मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चोरों के एक सक्रिय गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन्हें वे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा के निर्देशन में की गई है।

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर इस गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को सोमवार सुबह गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बहरिया स्थित सरकारी स्कूल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइकों के साथ खड़े हैं और उन्हें बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र शमशाद, शवाब पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बहरिया और शिवम पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी ग्राम भरतापुर थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे कलान क्षेत्र के एक व्यक्ति से चोरी की मोटरसाइकिलें बेहद कम दामों में खरीदते थे। इसके बाद वे वाहनों की मरम्मत करवाते, उनकी नंबर प्लेट बदलते और उन्हें बाजार में अधिक मुनाफे पर बेच देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की बाइकों के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद वाहनों के असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है और इस गिरोह के अन्य सहयोगियों पर भी जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!