Breaking News

शाहजहांपुर: महापौर अर्चना वर्मा का सख्त तेवर: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर मिलेगी सजा, नालों की सफाई के लिए डेडलाइन तय।

महापौर अर्चना वर्मा का सख्त तेवर: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर मिलेगी सजा, नालों की सफाई के लिए डेडलाइन तय।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। शहर की स्वच्छता और आगामी मानसूनी सीजन की तैयारियों को लेकर महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर ने दो-टूक शब्दों में कहा कि शहर के हर वार्ड में प्रतिदिन नियमित सफाई होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे केवल कागजों पर नहीं, बल्कि सुबह से ही फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की सीधी निगरानी करें ताकि जनता को धरातल पर बदलाव नजर आए।

मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए महापौर ने नाला-नाली की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े नालों की तली झाड़ सफाई बारिश शुरू होने से पहले हर हाल में पूरी कर ली जाए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए। चोक हो चुके नालों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल साफ करने का आदेश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जलभराव के कारण नागरिकों को असुविधा हुई, तो संबंधित जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। महापौर ने निर्देश दिए कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां हर घर तक समय पर पहुँचनी चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर नजर नहीं आने चाहिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर नगर निगम प्रशासन अब सख्त रुख अपनाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!