Breaking News

शाहजहाँपुर: श्यामत गंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र का हुआ शिलान्यास, वित्त मंत्री और महापौर ने रखी आधारशिला।

शाहजहाँपुर: श्यामत गंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र का हुआ शिलान्यास, वित्त मंत्री और महापौर ने रखी आधारशिला।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर: नगर निगम शाहजहाँपुर की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वार्ड संख्या 05 स्थित श्यामत गंज गौटिया में एक नए सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के अलावा क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र के बन जाने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सामाजिक आयोजनों और कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर व सुलभ स्थान मिल सकेगा। इस पहल को शहर के समग्र विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं के दायरे को और अधिक विस्तृत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और …

error: Content is protected !!