Breaking News

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ‘जॉश जयपुरिया – ओपन स्कॉलर हंट’ का सफल आयोजन।

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ‘जॉश जयपुरिया – ओपन स्कॉलर हंट’ का सफल आयोजन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में रविवार को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को परखने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जॉश जयपुरिया – ओपन स्कॉलर हंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 383 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, समझ और अकादमिक कौशल का मूल्यांकन करना था, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। प्रतियोगिता को विद्यार्थियों और अभिभावकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे जयपुरिया समूह की शिक्षा गुणवत्ता पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत जॉश जयपुरिया में चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक अभिभावक उन्मुखीकरण सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री प्रवीण अरोड़ा ने अभिभावकों को शैक्षणिक सत्र 2025–26 की शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही अभिभावकों को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराते हुए शैक्षणिक वातावरण की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अश्विनी माहेश्वरी ने सहसवान में जयपुरिया स्कूल की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ स्थापित किया गया है, जिससे छात्रों को दूरस्थ शहरों में शिक्षा के लिए भटकना न पड़े।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जयपुरिया परिवार की पूरी टीम के समन्वित प्रयास और समर्पण का परिणाम रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!